वो देखो कौन घट में अपने आंसू समेटे जा रही है? जाने किस मरघट में अपने प्रियतम को छोड़े आ रही है? इस सन्नाटे में कैसे शोर कर रही है उसकी चुप्पी, उसके भावशून्य चेहरे के नीचे जाने कितना उफान है, सुर्ख आखें सिंदूरी आभा के समान है. वो देखो............. जीवन की यह कैसी विडंबना है, जो कल तक था अपना, आज उसे पास लाने का जरिया सिर्फ सपना है.
शायद अभी उसे कोई लम्हा याद आया था, इसलिए चेहरे पे अजीब सा भाव छाया था, पर वो संभल गयी,शायद यह समझ गयी कि आज से उसकी दुनिया बदल गयी. वो देखो ............
शायद अभी उसे कोई लम्हा याद आया था, इसलिए चेहरे पे अजीब सा भाव छाया था, पर वो संभल गयी,शायद यह समझ गयी कि आज से उसकी दुनिया बदल गयी. वो देखो ............
