सुन देख पथिक इन साँप सी रेंगती पटरियों को,
और इन पटरियों के दायें-बाएं चलती पगडंडियों को,
रेतीली,कंटीली,झारीदार, बलखाती पगडंडीयां.
तू भी कभी इन पर चला था,
एक निश्छल कोमल हृदया को छला था.
आ लौट चले इन पगडंडियों पर,
उस वात्सल्या के पदचिन्हों पर,
जिसके पुत्र का तू पिता है, जिसके लिए तू लापता है.
आ देख खड़े है कैसे, जैसे उन्हें तेरे आने का पता है.
