लघु कहानियाँ
शादी
उसकी शादी हो गयी!मालूम है.
तो अब?
अब क्या ? कुछ नहीं.
तुम कहते हो तुम उससे प्यार करते हो!
हाँ करता हूँ, अब भी!
नीला
ये क्या लाल-पीला कपडे पहनकर आ जाते हो!क्यूँ कैसे कपडे पहनू?
अरे नीला तुम पर कितना फबेगा.
हाँ जिस तरह तुम पर गुलाबी लगता है.
क्यूँ तुम्हे पसंद नहीं की मैं गुलाबी पहनूँ?
मैंने ऐसा कब कहा.
वही तो! मैं समझ ही नहीं पाती हूँ कि तुम क्या कहना चाहते हो.
हाँ मुश्किल है. आखिर हम सब एक जैसे हो जाये, एक जैसा सोचने लगे तो जीने का मज़ा रह जायेगा क्या?
...
अनभिज्ञ
