Powered By Blogger

Thursday, 17 April 2014

ग़ज़ल

बताऊँ भी तुम्हें तो क्या अब,
बासी यादो से उपजे चिड़चिड़ेपन का वाक़या अब।

जाने कितना वक़्त बिता है फ़िराक-ए-यार को,
रखूँ हिसाब दिनों, महीनों का क्या अब।

बावफा  रहकर मिला क्या मुझे,
उसकी बेवफ़ाई का गिला करूँ क्या अब।

जी लेना कुछ और है जीना कुछ और ,
दिल के बेमतलब धड़कने में नहीं कुछ नया अब।

 नहीं रही मुझे वक़्त की क़द्र कभी,
बीत रहे वक़्त के साथ बीतने में रहा क्या अब।

…
अनभिज्ञ

ग़ज़ल

फ़ितूर*-ए-वफा में मोहब्बत का काम क्या?
सुरूर*-ए-ज़फा* में अदावत* का काम क्या ?
तेरा खुशशक्ल होना ही बहुत है,
चाँद सा कहूँ ऐसी रिश्वत का काम क्या?
अँधेरी रातों में जगमगाता है चाँद,
सूरज से बताओ उसे शोहबत* का काम क्या?
बातें दिल की हों जब निगाहों से
बयानबाजी की ज़हमत का काम क्या ?


1. फ़ितूर: लगन, उन्माद, सनक 
2. सुरूर: मादकता
3. ज़फा: अन्यायपूर्ण कार्य या व्यवहार
4. अदावत: द्वेष, दुश्मनी
5.  शोहबत: साथ