यादों में अपनी तुझे जगह दूँ कैसे,
सूखे हुए फूल बाग़ में रखूँ कैसे।
बहार का मुन्तज़िर हूँ मैं अब भी,
खिज़ा के बयार को मगर रोकूँ कैसे।
तेरे फ़िराक़ से जुदा हुआ हूँ मैं,
रह गया जो तेरा नाम मिटाऊँ कैसे।
बन गयी थी तुम मेरे वज़ूद का हिस्सा,
तन्हा अब ये ज़ीस्त गुजारूँ कैसे।
तेरे इश्क़ में बुतपरस्त हुआ था मैं,
काबे की ओर अब रुख करूँ कैसे।
सूखे हुए फूल बाग़ में रखूँ कैसे।
बहार का मुन्तज़िर हूँ मैं अब भी,
खिज़ा के बयार को मगर रोकूँ कैसे।
तेरे फ़िराक़ से जुदा हुआ हूँ मैं,
रह गया जो तेरा नाम मिटाऊँ कैसे।
बन गयी थी तुम मेरे वज़ूद का हिस्सा,
तन्हा अब ये ज़ीस्त गुजारूँ कैसे।
तेरे इश्क़ में बुतपरस्त हुआ था मैं,
काबे की ओर अब रुख करूँ कैसे।
