अब से कुछ देर में गूंजेगी शहनाई की आवाज,
यह घर,इन गलियों से छूट जायेगा साथ आज,
द्विजन्मा कहते हैं ब्राह्मणों को,मैं कहती हूँ गलत है.
क्या धागा एक डाल लेने से जन्म नया होता है? अरे द्विजन्मा तो हम लडकिया है,
एक जन्म अपनी माँ की कोख से, तो दूसरा होता है पालकी के पेट से.
पहले में एक अबोध किलकारी गूंजती है,
तो दूसरे में सबोध सिसकियाँ निकलती है.
पहले में आँखें खुलने से दुनिया दिखती है,
तो दूसरे में घूंघट से बाहर आने पर
एक नए परिवेश का नज़ारा होता है.
दोनों जन्मों में नाम कई मिलते हैं,

पहले में ममत्व से परिपूर्ण,
तो दुसरे में रिश्तो के अनुकूल.
कोई बहू, कोई भाभी,कोई चाची,कोई मामी कहकर पुकारता है,
ऐसे में वो पुराना नामऔर उससे जुडी यादें
सिर्फ यादें बनकर रह जाती है.
जैसे कुछ अभागों को पूर्व जन्म की यादें खंगालती हैं,
हम अभागिनो को भी
माँ की ममता,पिता के स्नेह,भाई के दुलार की यादें सालती हैं.

No comments:
Post a Comment